सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा, पूर्व मंत्री ने समाज को दी बधाई

बोले, सपा सरकार में ही विश्वकर्मा समाज का हो सकता है विकास

आजमगढ़। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में नरौली स्थित विश्वकर्मा भवन में रविवार को विश्वकर्मा पूजा एवं जयंती धूमधाम से मनाया गया।  मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारा। इसके बाद हवन-पूजन का कार्य संपन्न हुआ। अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व नगर पंचायत बिलरियागंज के अध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। 

पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सभी को बधाई दी। कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सपा सरकार में विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इससे पूरे देश में विश्वकर्मा पूजा का महत्व बढ़ा था। कहा कि यह तय है कि सपा सरकार ही केवल विश्वकर्मा समाज का विकास कर सकती है। भाजपा सरकार ने भगवान विश्वकर्मा के पूजा पर्व पर घोषित सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर भगवान विश्वकर्मा का अपमान किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 17 सितंबर को पार्टी के जिला कार्यालयों में विश्वकर्मा पूजा मनाने का आदेश देकर विश्वकर्मा समाज का मान बढ़ाया। भाजपा विश्वकर्मा समाज विरोधी है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में गरीबी, भुखमरी, महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। विश्वकर्मा समाज के उत्पीड़न से समाज दुखी और निराश है। हम विश्वकर्मा समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। इस अवसर पर डा. जेआर विश्वकर्मा, अमरनाथ विश्वकर्मा, राम प्रकाश विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, डॉ. श्रीराम विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, शिवम ओझा आदि उपस्थित थे। संचालन अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला महामंत्री दिनेश विश्वकर्मा ने किया। अंत में सुनील विश्वकर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं