सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जल निगम के विघटन के एक वर्ष पूरे होने पर मनाया काला दिवस

बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर दिया धरना
सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा
आजमगढ़।
जल निगम विघटन के एक वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चार माह से बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में सीएम को संबोधित मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
द्वितीय निर्माण खंड उत्तर प्रदेश निगम (नगरीय) आजमगढ़ के परिसर में एक दिवसीय धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जनपद संयोजक शैलेष कुमार यादव ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर यह धरना आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जल निगम विभाजन का आज एक वर्ष पूर्ण हो गया। कर्मचारियों का चार माह से बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट है। यहीं नहीं पेंशनरी देयकों एवं एक जनवरी 2006 से 11 मार्च 2010 तक का षष्टम वेतन एरियन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। सप्तम वेतनमान जलनिगम कर्मियों को लागू नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो हम बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरने की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति खंडीय लेखाकार अशोक कुमार सिंह एवं संचालन मीडिया प्रभारी संघर्ष समिति श्याम कन्हाई श्रीवास्तव ने किया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं