सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: सीबीएसई परीक्षा में जिले में नौवें स्थान पर रही छात्रा लाइबा को भेंट की स्कूटी

नेवादा स्थित चिल्ड्रेन च्वाइस पब्लिक स्कूल पुरस्कार वितरण समारोह

आजमगढ़। तहरबरपुर के नेवादा स्थित चिल्ड्रेन च्वाइस पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सीबीएसई दसवीं में (2021-22 ) 96 प्रतिशत लाने वाली छात्रा लाईबा नूर को स्कूटी भेंटकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान छात्रा रेनू यादव, अर्चना यादव तथा निधि को साइकिल भेंट की गई। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्रबंधक अजय राय व प्रधनाचार्या अंजना राय ने मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, अंतर्राष्ट्रीय  खिलाडी व जिला महामंत्री भाजपा सूरज प्रकाश श्रीवास्तव , माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष बृजेश राय को बुके व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है। उन्होंने सफल छात्राओं को बधाई दी। सा‌थ स्कूल के इस प्रयास की सराहना की। अंत में प्रबंधक अजय राय ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं