सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: भकोले सिंह गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, रेस्टोरेंट संचालक से मांग रहे थे रंगदारी

आजमगढ़। रानी की सराय थाने की पुलिस ने क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक से फोन कर रंगदारी मांगने वाले तथा रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर अपराधी सुजीत सिंह उर्फ भकोले गैंग के चार गुर्गों को गुरुवार की सुबह सेमरहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बदमाश के पास से अवैध असलहा भी बरामद किया है। बदमाशों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर ग्राम निवासी सुमित कुमार चौबे पुत्र अशोक चौबे रानी की सराय क्षेत्र में रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। मंगलवार को रेस्टोरेंट संचालक सुमित कुमार ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के उतरौला ग्राम निवासी सुजीत सिंह उर्फ भगोले पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह एवं उसके गिरोह के सदस्यों द्वारा फोन पर धमकी देते हुए रंगदारी टैक्स की मांग की गई। धमकी देने वालों ने मांग पूरी न करने पर पीड़ित का अपहरण करने एवं रेस्टोरेंट के सामान आदि उठा ले जाने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने शातिर अपराधी सुजीत सिंह भकोले व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया था। विवेचना के दौरान इस मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर निवासी सूरज सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, मुबारकपुर क्षेत्र के चकिया निवासी अशद जमाल पुत्र इरशाद जमाल, रानी की सराय क्षेत्र के नीबी ग्राम निवासी सत्यम विश्वकर्मा पुत्र कमला प्रसाद तथा मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बन्दी कला निवासी खलील पुत्र शमीम का नाम प्रकाश में आया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि भकोले गैंग के चारों सदस्य क्षेत्र के सेमरहा अंडरपास मार्ग के पास मौजूद हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं