सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मयंक ने आईआईटी में हासिल की सफलता, बधाई देने वालों का तांता

आजमगढ़। बूढ़नपुर क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी मयंक शेखर पुत्र अशोक कुमार ने आईआईटी में 1102वीं रैंक हासिल की है। सफलता पर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
 भीलमपुर छपरा गांव निवासी मयंक शेखर पुत्र अशोक कुमार ने आईआईटी में 1102 वीं रैंक हासिल की है, उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अटेवा के अध्यक्ष महेंद्र मृदुल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस जरूरत है उसे संवारने की जरूरत है। इनके पिता ने अच्छी शिक्षा और तालीम दी, जिसकी बदौलत मयंक ने यह सफलता हासिल की और क्षेत्र का नाम रोशन किया। अटेवा के प्रदेश मंत्री विजय प्रताप यादव ने मयंक को उनकी सफलता पर बधाई। वहीं मयंक शेखर ने सफलता का श्रेय अपने पिता अशोक कुमार और माता सहित गुरुजनों को दिया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, घनश्याम यादव, महेंद्र, विजय प्रताप, डा. मोहन लाल, डा. संतोष, जितेंद्र कुमार, कृपाशंकर, सुनील जायसवाल, दिनेश कुमार, चंद्र प्रकाश, राज कुमार गुप्ता, संत नारायण यादव, बिहारी लाल वर्मा, अरविंद कुमार, श्रीराम, सुरेश कुमार, राम चरण, दिलीप कुमार, देवेंद्र कुमार, संजय कुमार, विजेंद्र कुमार, संजय कुमार ने मयंक को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता पर बधाई दी।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं