सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आईटीआई कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटा छात्रों में टैबलेट

रिपोर्टः जेपी पांडेय

लाटघाट। सगड़ी तहसील के कादीपुर स्थित रणजीत सिंह प्राइवेट आईटीआई कालेज में रविवार को टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अति‌थियों का प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने माला पहनाकर व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने लगभग 38 छात्रों में टैबलेट का वितरण किया। टैबलेट मिलने पर छात्र काफी खुश थे।  भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सुचारू रूप से चलाते हुए छात्र-छात्राओं में निःशुल्क टैबलेट वितरित किया जा रहा है। जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इससे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। छात्र जिस भी क्षेत्र में चाहेंगे उस क्षेत्र की जानकारी आसानी से मिलेगी। संतोष सिंह टीपू ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री के इस योजना का लाभ छात्र-छात्राओं को सीधे मिल रहा है। इस अवसर पर मनीष मिश्रा, सौरव कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, राजबहादुर सिंह, शिव कुमार मौर्य आदि मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं