सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मंदुरी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में उतरे लोग

एयरपोर्ट से लेकर मधुबन बाजार तक बनाई मानव श्रृंखला

आजमगढ़। शासन स्तर से मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत जमीन के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। इस योजना के तहत जिन गांवों के किसानों की जमीन जा रही है वह इसके विरोध में जुट गए हैँ। बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश की परवाह न करते हुए कई गांवों के ग्रामीणों ने किसान एकता समिति के बैनर तले मंदुरी एयरपोर्ट से लेकर मधुबन बाजार तक मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराया।

लोगों का कहना था कि जो प्रस्ताव आया है उसकी जद में छोटे छोटे किसान, दुकानदार और भूमिहीन घर में रहने वाले लोग हैं। सभी लोग इसका विरोध कर रहे हैं। वह जब एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देने पहुंचे थे तो उन्हें बताया गया कि 70 से 80 प्रतिशत किसान इसके पक्ष में है। प्रशासन को आईना दिखाने के लिए यह हुजूम आज इकट्ठा हुआ है। यह वास्तव में पीड़ित हैं और भारी बारिश के बावजूद भी मानव श्रृंखला बनाकर अपना संदेश दिए हैं। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनसे कोई बात भी नहीं की गई, हालांकि कुछ दिन पूर्व प्रशासन के लोग आए थे और खूंटा गाड़ के चले गए थे। जब पूछा गया तो बताए कि हवाई अड्डा बनना है। वहीं आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के बयान एयरपोर्ट का वही लोग विरोध कर रहे हैं जो वैक्सीन का विरोध करते हैं, पर लोगों ने अपनी एकजुटता दिखाई है और सांसद से अपील की है कि एक तरफा बयान न दें वह सभी के सांसद हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से सैकड़ों की परिवार उजड़ जाएंगे इनको विस्थापित करना मुश्किल होगा। भले ही सरकार को या अन्य लोगों को इससे फायदा हो गया लेकिन हम लोग यहां से उजड़ जाएंगे। इस दौरान दुकानदारों ने भी सांकेतिक रूप से दो घंटे के लिए अपनी दुकानों को बंद रखा। इस मौके पर सत्यनरायन गुप्ता, रामबेलास यादव, महेंद्र यादव, सकलदीप प्रजापति, अंबरीश राय, शशिकांत राय, सर्वेश यादव, अखिलेश यादव आदि उपस्थित थे।

जान दे देंगे पर नहीं देंगे अपनी जमीन

किसान एकता समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि प्रशासन गलत बयानी न करे, यह विरोध प्रभावित पीड़ित किसानों का है न कि किसी विपक्षी राजनीतिक दल का है। समिति के उपाध्यक्ष रामबेलास यादव और मंत्री रामदेव यादव ने कहा कि सरकार सुन ले किसान जान देगें पर जमीन नहीं देंगे। समिति के कानूनी सलाहकार प्रकाश रंजन राय ने कहा कि यह मानव श्रृंखला आम किसानों व मजदूरों ने बनाकर दिखा दिया कि सरकार और प्रशासन कितना ही जालिम कदम उठाएं, किसान हटने वाले नहीं हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं