सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने दीवार फांद पहुंचा प्रेमी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बदल गई दोनों की जिंदगी

आजमगढ़. प्यार जाति और धर्म नहीं देखता और ना ही प्रेम को कोई बंधन रोक पाता है। कुछ ऐसा ही बलिया जिले में देखने को मिला। यहां एक प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए आधी रात को उसकी सुसुराल पहुंच गया। यही नहीं प्रेमी दीवार फांदकर घर में भी घूस गया लेकिन परिवार के लोगों ने उन्हें आपत्ति जनक स्थित में देख लिया। इसके बाद प्रेमी को पकड़कर गांव वालों ने जमकर पिटाई की लेकिन इस प्रेम कहानी में ऐसा मोड़ आया कि प्रेमी युगल को मंजिल मिल गई जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बलिया जिले का एक युवक सिकंदरपुर गांव की युवती से प्रेम करता था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व युवती की शादी बेल्थरा तहसील रोड के जमुआंव गांव में हो गई लेकिन दोनें का प्रेम कम नहीं हुआ। दोनों में चोरी छिपे बात होती रहती थी। दो दिन पूर्व युवक ने प्रेमिका से मिलने का फैसला किया और आधी रात को उसकी ससुराल पहुंच गया। युवक मौका देखकर आधी रात को दीवार फांदकर प्रेमिका के घर में घुस गया। परिवार के किसी सदस्य की नींद टूटी तो उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों को बुलाकर युवक को पकड़वा दिया। गांव वालों ने रात भर युवक की पिटाई की लेकिन प्रेमिका उसके समर्थन में खड़ी हो गई और गांव वालों के सामने ही उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। लोगों ने युवती को लोकलाज का हवाला दिया लेकिन वह जिद पर अड़ी रही।  इसके बाद मामले की जानकारी गुजरात कमाने गए उसके पति को दी गई। पति पहले तो पत्नी की प्रेमकहानी जानकर हैरान रह गया लेकिन उसने अपनी पत्नी की प्रेमी से शादी कराने का फैसला कर लिया। उसने अपने परिवार के लोगों से कहा कि दोनों की शादी करा दें। फिर क्या था। ससुराल वालों ने प्रेमी युगल की शादी का फैसला कर लिया और चौकिया मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर ले जाकर दोनो की शादी करा दी। इसके बाद प्रेमी प्रेमिका को साथ भेज दिया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं