सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: युवा कलाकार के हत्यारे के घर पहुंचा बुल्डोजर

आजमगढ़। हरिहरपुर घराना के युवा कलाकार की बीती शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें बनाई हैं। वहीं बुधवार को पुलिस और प्रशासन हत्यारोपी के दरवाजे बुलडोजर लेकर पहुंच गए। जबकि मुख्य आरोपी के परिजन घर से फरार चल रहे हैं। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी परिवार द्वारा किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए राजस्व निरीक्षकों से भूमि की मापी कराई जा रही है। उधर  हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई पुलिस की चारों टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।

मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने के बाद दबंगों ने दस दिन पहले दी थी धमकी

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मंदिर पर बैठकर नमकीन खा रहे युवक को बाइक सवार तीन दबंगों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। यहां बताते चलें कि मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने के बाद दबंगों ने दस दिन पहले युवक को धमकी थी।

मृतक व उसके पिता संगीत से जुड़े हुए थे। चार अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिहरपुर में मृतक युवक को सम्मानित भी किया था। गांव के मोहन मिश्रा ने बताया कि मृतक आदर्श मिश्रा को 10 दिन पूर्व आरोपी सुशील यादव उर्फ गोल्डी ने जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के समय मृतक युवक शीतला मां के मंदिर के पास बैठकर नमकीन खा रहा था। उसी समय बाइक से सुशील यादव आया और चला गया। कुछ देर के बाद वह काजू शर्मा, कौशल गौड़ को बाइक पर बैठाकर वापस लौटा। आदर्श के सामने पहुंचते ही सुशील यादव ने सिर में गोली मार दी। इस हमले में एक युवक घायल हुआ। घायल विपिन मिश्रा (22) पुत्र नरेन्द्र मिश्रा का इलाज चल रहा है। इस संबंध में मृतक के पिता राजेश मिश्रा ने हरिहरपुर गांव के सुशील उर्फ गोल्डी पुत्र रामनयन यादव सहित चार लोगों के खिलाफ पुत्र की हत्या कर देने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 भाजपा सांसद निरहुआ बोले- बहुत दुखद घटना

आजमगढ़। कंधरापुर थाना के हरिहरपुर गांव के युवा कलाकार की हत्या के बाद लछिरामपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि आज के समय में कोई ऐसे किसी को गोली मारता है क्या। घटना को लेकर जिले के एसपी अनुराग आर्य और डीएम विशाल भारद्वाज से बात की गई है। घटना के आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जाएगी तो घटना के कारणों का पता चल सकेगा। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि निश्चित रूप से घटना में शामिल जो भी आरोपी हैं इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को पकड़ने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। मृतक के पिता और बेटा दोनों संगीत से जुड़े हुए थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं