सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पाताल नाथ मंदिर के पुजारी के महाभोज में हजारों भक्त शामिल।

सगड़ी के रामगढ़ ब्रह्मौली स्थित बाबा पाताल नाथ मंदिर पर महाभोज में प्रसाद ग्रहण करते भक्त।
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के रामगढ़ ब्रह्मौली ध्यान स्थित बाबा पाताल नाथ मंदिर के दिवंगत पुजारी ब्रह्मचारी बाबा अमरनाथ गिरी का सोमवार को महाभोज शुरू हुआ। सुबह से ही महाराज के भक्त मंदिर पर उमड़ पड़े। क्षेत्र के लोगों के सहयोग से दस हजार लोगों के प्रसाद (भोजन) की व्यवस्था की गई थी।
 सगड़ी तहसील के रामगढ़ ब्रह्मौली ध्यान  स्थित बाबा पाताल नाथ मंदिर आसपास के दर्जनों गांव के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। शादी विवाह और अन्य अवसरों पर बिना पाताल नाथ के दर्शन पूजन के कोई काम लोग नहीं करते। त्योहार और पर्वों में भी लोग मंदिर के पुजारी ब्रह्मचारी अमरनाथ गिरी का मार्ग दर्शन अवश्य लेते थे। निस्वार्थ भाव से मंदिर से जुड़े पुजारी जी के हजारों भक्तों हो गए थे। 24 अगस्त को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।पुजारी के निधन से पूरे क्षेत्र के लोग और उनके भक्त काफी दुखी थे। मंदिर के बगल में ही उनकी समाधि दी गई। शनिवार से सोमवार सुबह तक रामायण पाठ और हरिकीर्तन चला। सोमवार को मंदिर परिसर में महाभोज का आयोजन किया गया जिसमें दस हजार लोगों के भोजन की  व्यवस्था की गई थी। देर शाम तक लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे।  इस व्यवस्था में संजय राय, राजेश राय मास्टर,दीपक  सिंह, हरैया प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय, सरोज राय, दीपक कुमार सिंह, नीरज सिंह, अभिषेक सिंह, उमेश यादव, अवन कुमार तिवारी, प्रधान अखिलेश मौर्य, संतोष सिंह टीपू, अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा, केदारनाथ राय, वीरू, जगदीश गोड़, संजय सिंह, रोहित सिंह, विकास पांडेय, अरविंद, नंदलाल, राजकुमार राय ,अरविंद, कैलाश गिरी, अजय सिंह, संजीव, प्रवेश विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश मौर्य, विश्वनाथ यादव विशेष योगदान रहा। नए पुजारी शेषनाथ महाराज ने कहा कि इस मंदिर के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा है।मैं जन कल्याण के लिए जीवन पर्यंत काम करता रहूंगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं