सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: सरकार की नीतियों उपभोक्ता विरोधी, अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सरकार मांग पूरा नहीं करती है तो करेंगे बड़ा आंदोलन   

सगड़ी। जीयनपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के सेटेलाइट संपर्क कार्यालय पर सोमवार को अभिकर्ता विश्राम दिवस मनाया गया। इस दौरान अभिकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।  नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों को उपभोक्ता विरोधी बताया। चेताया कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन करेंगे। 

 प्रदर्शन के दौरान  अभिकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि बीमा धारकों के घटते हुए बोनस तथा अभिकर्ता हितों पर हो रहे कुठाराघात को लेकर अभिकर्ताओं ने आईआरडीए,भारत सरकार की नीतियों का खुलकर विरोध किया। चेतावनी दी कि अगर संगठन द्वारा प्रस्तावित बिंदुओं पर आईआरडीए और भारत सरकार ने नहीं चेता तो अभिकर्ता सड़क पर अपनी लड़ाई को लेकर उतरने को मजबूर होगा। वही बीमा अभिकर्ता द्वारा बनाए गए संगठन के आवाह्न पर 1 सितंबर से 30 नवंबर तक लगातार समस्त बीमा शाखा कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिससे कि सरकार को पुराने मूल अभिकर्ता हितों पर एवं जीएसटी की दरें कम करने आदि के लिए मजबूर होना पड़े।  समस्त शाखा कार्यालय पर बीमा अभिकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा लाए गए तमाम पाबंदियों और अभिकर्ता से लेकर बीमा उपभोक्ताओं के हितों की पूर्ण रूप से रक्षा नहीं हो पा रही है एवं ब्याज आदि बोनस में काफी कटौती कर दी गई है जिससे उपभोक्ता का भी काफी नुकसान हो रहा है। जिससे अब लोग बीमा कराने से कतरा रहे हैं जिसको लेकर अब कर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी। इस अवसर पर वरिष्ठ अभिकर्ता आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा अभिकर्ता एलआईसी का रीड़ है। इसको बराबर नजरअंदाज किया जाता है ।इस बार माँगे नहीं मानी जाती है तो बृहद आंदोलन होगा। पूरे देश का अभिकर्ता एकजुट है।ये पहली बार है कि पूरे देश के अभिकर्ता एकसाथ आन्दोलनरत है। बीमा धारकों के हित की लड़ाई लड़ी जाएगी।अभिकर्ताओं ने सदैव बीमा धारकों के हितों की रक्षा की है।भारत सरकार द्वारा किसी कीमत पर बीमा धारकों की अनदेखी नहीं करने दी जाएगी। इस अवसर पर लाल बहादुर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, राजकुमार राय, राजेश सिंह, इंद्रकेश यादव, प्रवीण कुमार, सूरज सिंह, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, राजबली यादव, अब्दुल कलाम, फैजुर रहमान,रामाश्रय सिंह आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं