सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Bihar: मां की शिकायत लेकर थाने पहुंचा, खाना मांगने पर मारती है


पुलिसकर्मियों ने बच्चे को खाना खिलाकर सकुशल भेजा घर

आजमगढ़। मां की शिकायत लेकर थाने पहुंचा मासूम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हुआ यह कि मां से नाराज आठ साल का एक मासूम शिकायत लेकर सीधे पुलिस के पास पहुंच गया। बच्चे ने फूट-फूटकर रोते हुए पुलिस को बताया कि मां उसे खाना नहीं देती। खाना मांगने पर पिटाई करती है। बच्चे की फरियाद सुनकर पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले उसे खाना खिलाया फिर उसकी मां को बुलाकर समझाया। मामला बिहार प्रांत के सीतामढ़ी जिले का है।

 चंद्रिका मार्केट गली निवासी चौथी क्लास का बच्चा सुबह करीब आठ बजे नगर थाना पहुंचा। बच्चे ने पुलिस से मां की शिकायत करते हुए कहा कि उसने दो दिन से कुछ नहीं खाया है। खाना मांगने पर मां डांटती है। कई बार खाना छीनकर फेंक देती है। यह सब बताते हुआ बच्चा फफक-फफककर रोने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह मां पर कार्रवाई की जिद कर रहा था। प्रशिक्षु दारोगा रश्मि कुमारी के काफी देर तक समझाने के बाद आखिरकार वह शांत हुआ। इसके बाद खाना मंगाकर उसे भरपेट भोजन कराया गया। मां को बुलाकर फटकार लगाई गई। बच्चे के पिता की लाइट एंड साउंड के सामान की रिपेयरिंग की दुकान है और मां गृहिणी हैं। मां ने पुलिस से कहा, बच्चे को मारती नहीं हूं। ज्यादा बदमाशी करने पर कभी-कभार डांटती हूं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महिला को बच्चे की ठीक से देखभाल करने की हिदायत दी गई है। बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों को पुलिस की गाड़ी से उनके घर पहुंचाया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं