सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: घरेलू क्लेश के बाद पति-पत्नी फंदे से झूले, पति की मौत, फंदा टूटने से बच गई पत्नी

पत्नी को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

आजमगढ़। फतेहपुर सीकरी इलाके के घिलोय में सोमवार दोपहर किसान दंपति नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर झूल गए। किसान की मौत हो गई, लेकिन फंदा टूटने के कारण उसकी पत्नी बच गयी। पत्नी को पुलिस ने भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे क्लेश बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक गांव घिलोय निवासी मान सिंह उर्फ कलुआ (54) व उसकी पत्नी संता (50) सोमवार दोपहर 12 बजे करीब घर से निकले थे। बताया गया है कि गांव के पास ही जंगल में नीम के पेड़ से फांसी का फंदा बनाकर दोनों लटक गए। फंदे पर लटकने से मान सिंह की मौत हो गयी। वहीं संता का फंदा टूट गया। वह नीचे आ गिरी। पति की मौत की सूचना उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को दी। पुलिस को भी अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मान सिंह के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं संता को उपचार के लिए भरतपुर भेजा गया है। इस मामले में थाना अध्यक्ष बलवंत सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को इलाज के लिए भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घरवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों के अनुसार मान सिंह व संता के चार संतान है। तीन बेटियां व एक बेटा है। चारों की शादी हो चुकी है। लड़का योगेश मथुरा में परिवार सहित रहता है। वह मथुरा में किसी हलवाई के यहां वाहन चालक है। चार दिन पहले ही वह पत्नी सहित गांव आया है। इधर, मान सिंह के पास डेढ़ बीघा कृषि भूमि है। जिसमें वह पालेज की खेती कर जीवन यापन कर रहा था। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं