सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मोबाइल छीन भागे बदमाशों के पीछे दौड़ी युवती, वापस आई तो साइकिल भी गायब

आजमगढ़। एक कहावत आपने सुनी होगी कि भंडारे में गया तो 'पूड़ी खत्म' बाहर आया तो 'चप्पल चोरी'! ऐसा ही कुछ कानपुर की एक युवती के साथ हुआ। साइकिल से कोचिंग जा रही युवती का पहले तो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवती बदमाशों के पीछे भागी लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाई। दूसरी तरफ जब वो वापस लौटी तो देखा कि उसकी साइकिल भी गायब है जिसे वो छोड़कर बदमाशों के पीछे भागी थी।

मामला कानपुर के कल्याणपुर इलाके का है जहां साइकिल से कोचिंग जा रही स्कूली छात्रा का बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीन लिया। वह साइकिल छोड़कर शोर मचाते हुए युवकों के पीछे दौड़ी। युवकों के भागने पर छात्रा लौटी तो उसकी साइकिल भी गायब हो गई। छात्रा को बिलखता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस सिर्फ खानापूरी कर लौट आई। जानकारी के मुताबिक बारासिरोही निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव आर्मी में कार्यरत हैं। बेटी तनु केंद्रीय विद्यालय की 11वीं की छात्रा है। तनु मसवानपुर स्थित कोचिंग जा रही थी। पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। वह साइकिल छोड़ पीछे दौड़ी तो लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा। वापस आई तो उसकी साइकिल भी गायब हो गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं