सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से साइबर ठगी के आरोपी को झारखंड से पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिटायर पुलिस कर्मी के खाते से 55 लाख निकालने का आरोप

आजमगढ़। पुलिस ने रिटायर पुलिस कर्मी के बैंक खाते से 55 लाख रूपए निकालने वाले साइबर अपराधी को झारखंड जामताड़ा से गिरफ्तार किया है। 19 मई 2021 को पीड़िता मंजू शर्मा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मेरे पति भुवनेश वर्मा जो कि पुलिस विभाग में आरक्षी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं उनके बैंक खाते में आए फंड के पैसे 55 लाख को किसी ने निकाल लिया है। आरोपी ने पेंशन चालू करने के नाम पर ऐनीडेस्क ऐप्स डाउनलोड कराकर निकाल लिए हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

 इस मामले के खुलासे के लिए साइबर क्राइम के एसपी त्रिवेणी सिंह जिले के एसपी अनुराग आर्य की संयुक्त टीम ने सर्विलांस और तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुए विवेचना शुरू की तो आठ नाम सामने आए। इनमें से चार अभियुक्तों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में मुख्य अभियुक्त सोनू मण्डल पुत्र नन्दु उर्फ नन्दलाल मण्डल ग्राम नरायनपुर थाना नरायनपुर जिला जामताड़ा झारखण्ड जो कई दिनों से फरार चल रहा था। गैंग का वांछित मुख्य अभियुक्त सोनू मण्डल पुत्र नन्दु उर्फ नन्दलाल मण्डल ग्राम नरायनपुर थाना नरायनपुर जिला  जामताड़ा झारखण्ड को उसके ओम साईं होटल जामताडा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गिरोह के लिए मिलकर सेवानिर्वित्त हुए कर्मचारियों का डेटा सरकारी वेबसाइट से प्राप्त कर ट्रेजरी अधिकारी बनकर कॉल करते है। पेंशन बंद होने या पेंशन में इन्क्रीमेंट लगाने के नाम पर कॉल करके रिमोट सपोर्ट ऐप्स (Anydesk , Team Viewer) डाउनलोड कराकर उसके माध्यम से उनके मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग या ई वॉलेट को एक्सेस कर उनके बैंक खाते से सारा पैसा विभिन्न फर्जी खातो में ट्रान्सफर करके आपस में बांट लेते हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं