सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: बसपा नेता कलामुद्दीन की मुख्तार के गुर्गों ने की थी हत्या, दुबई कनेक्शन

आरोपियों की गिरफ्तारी को दो स्पेशल टीमें गठित 

दोनों आरोपियों की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस

आजमगढ़: चुनावी रंजिश में 15 फरवरी 2021 को हुई बसपा नेता कलामुद्दीन की हत्या की साजिश दुबई में रची गई थी। वहीं उनकी हत्या में माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे भी शामिल थी। विवेचना के दौरान मुख्तार कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। साथ ही फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। यहीं नहीं दोनों आरोपियों के संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई में भी पुलिस जुटी है। बता दें कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव में 15 फरवरी 2021 को बसपा नेता कलामुद्दीन की गोली मारकर हत्या की गई थी। उस समय कलामुद्दीन निजामाबाद विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उन्हें टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। पुलिस ने इस मामले की विवेचना शुरू की तो इसमें माफिया मुख्तार अंसारी का कनेक्शन सामने आया है। वहीं पुलिस के मुताबिक इस हत्या की साजिश दुबई में रची गई थी अब दुबई से मृतक के परिवार को धमकी भी मिल रही है। हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपी अलीशेर और मसरूर मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े हैं। हत्या में मुख्तार अंसारी कनेक्शन मिलने और दुबई से परिवार को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस माले में फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम का गठन कर आरोपियों के खिलाफ इनाम की घोषणा व कुर्की की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ दुबई से धमकी मिलने के बाद कलामुद्दीन का पूरा परिवार खौफ में जी रहा है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक इस घटना में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन दो आरोपी अलीशेर व मसरूफ फरार हो गए थे। जांच में पता चला कि हत्याकांड की साजिश दुबई में रची गई थी। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर, रासुका की कार्रवाई की जा रही है। इनकी संपत्ति को भी कुर्क कराया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। इनके खिलाफ पुलिस ने 82 की कार्रवाई की है और भगोडा घोषित किया गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं