सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: जमानत के लिए आया मुजरिम एसडीएम कोर्ट से फरार

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा, भेजा गया जेल
मारपीट के मामले में जमानत के ‌लिए आया था एसडीएम कोर्ट

आजमगढ़।
एसडीएम न्यायालय में जमानत के लिए आया मु‌जरिम जमानत मिलने के पूर्व ही फरार हो गया। मुजरिम के फरार हो जाने से उसे लेकर तहसील आए पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पुनः पकड़ा और चालान कर जेल भेज दिया। 

रौनापार थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव निवासी प्रमोद यादव पुत्र राजधारी यादव को मारपीट के मामले में पुलिस ने पकड़ा था। उसका शांतिभंग में चालान किया गया था। बृहस्पतिवार को रौनापार थाना पुलिस उसे लेकर एसडीएम कोर्ट जमानत के लिए पहुंची। परिजन व जमानतदार अधिवक्ता जरूरी कागजात आदि तैयार करवा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर मुजरिम प्रमोद एसडीएम कोर्ट से फरार हो गया। एसडीएम राजीव रतन सिंह के कोर्ट से मुजरिम के फरार होने की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। साथ लेकर आए पुलिस कर्मियों के जैसे हाथ-पांव ही फूल गए। इस बीच किसी ने सूचना दिया कि नहर पकड़ कर वह भाग रहा है। जिस पर पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद उसे खालिसपुर गांव के पास ‌से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर एसडीएम कोर्ट पहुंची। जहां एसडीएम ने उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि जब उसे कोर्ट में लाया गया तो कुछ लोगों ने बताया कि छह माह के पहले तुम्हे जमानत नहीं मिलेगी। जिसके चलते ही वह मौका देख कर भाग निकला था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं