सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: एशिया कप क्रिकेट मैच को लेकर कहासुनी, दीवान ने लेखपाल को जड़ा तमाचा

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला पुलिस चौकी के सामने पान की गुमटी पर दीवान ने एक लेखपाल को तमाचा जड़ दिया। आरोप है कि लेखपाल ने इसका विरोध किया तो उसकी मोबाइल छीन कर पुलिस चौकी में ले गया। जहां उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मोबाइल वापस हो सका। चर्चा है कि एशिया कप क्रिकेट मैच को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।
लेखपाल एक गांव में किसान सम्मान निधि की जांच करके वापस लौटा था। वो महुला चौकी के पास ही पान की गुमटी पर ठहरा। आरोप है कि वहीं पीछे पुलिस चौकी का दीवान खड़ा था। एशिया कप क्रिकेट मैच चल रहा था और इसी को लेकर कहासुनी हुई। जिसपर दीवान ने लेखपाल को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। हालांकि लेखपाल का आरोप है कि वह खुद को लेखपाल बता रहा था। लेकिन, दीवान गाली देते हुए चौकी में ले गया। जहां चौकी प्रभारी ने मोबाइल वापस करा दिया। इसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। दूसरी ओर पीड़ित लेखपाल ने उपजिलाधिकारी सगड़ी और तहसीलदार को पत्र लिखकर अवगत कराया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं