सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, भूसे के कमरे में लटकती मिली लाश

परिवार में कोहराम मचा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

आजमगढ़। अतरौलिया थाना के इंदरपट्टी भरसानी गांव में गुरुवार की सुबह भूसा के कमरे में युवती की लाश लटकती पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। युवती ने आत्महत्या क्योंकि कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
अतरौलिया थाना क्षेत्र के इंदरपट्टी भरसानी गांव निवासिनी किशोर की 18 वर्षीय पुत्री अमता उर्फ बितनी रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। परिवार के लोेग भी भोजन के बाद अपने कमरे में चले गए। गुरुवार की सुबह जब वह सोकर नहीं उठी तो परिजन उसे कमरे में जगाने के लिए गए लेेकिन वह कमरे में नहीं थी। परिजनों को लगा कि शौच के लिए खेत की तरफ गई होगी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो अनहोनी की आशंका में परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पूर्वांह्न करीब नौ बजे जब लोग भूसा के कमरे में गए तो वहां अमता की लाश दुपट्टे के सहारे लटकती देख सन्न रह गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सीओ गौरव शर्मा, एसओ नदीम अहमद फरीदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाश को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार रोज की तरह बुधवार की रात लगभग दस बजे वह खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चली गई थी। मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले में जुटी है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं