सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शिब्ली में बीएससी बायो, मैथ, बीकाम व एलएलबी की द्वितीय लिस्ट जारी

आजमगढ़। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय में स्नातक स्तरीय प्रवेश परीक्षा बीएससी बायो, मैथ, बीकॉम तथा एलएलबी की द्वितीय लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसको महाविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने बताया कि 19 सितंबर को आठ बजे से 10 बजे तक बीकॉम, 10:30 से 12:30 बजे तक बीएससी बायो तथा 12:30 से 4:00 बजे तक बीएससी मैथ की काउंसलिंग होगी। 20 सितंबर को बीए और बीसीए की काउंसलिंग सुबह 8 से 10:30 बजे एवं एलएलबी की काउंसलिंग सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 तक होगी। उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी दर्शनशास्त्र के सहायक प्रोफेसर डॉ बीके सिंह ने दी है। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना हाईस्कूल इंटर का अंक तथा मूल प्रमाण पत्र, टी सी, प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र तथा आईडीप्रूफ के साथ निर्धारित तिथि एवं समयानुसार अपनी काउंसलिंग अनिवार्य रूप से करा लें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं