सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:एसपी ने किया रानी की सराय थाने का निरीक्षण, सबकुछ मिला ठीक-ठाक

 

आजमगढ़। रानी की सराय थाने में बुधवार की देर शाम एसपी दल-बल के साथ पहुंच गए। अचानक एसपी के थाने पर पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने साफ-सफाई के अलावा अपराध रजिस्टर देखा। सबकुछ ठीक-ठाक मिलने पर सभी ने राक्षत की सांस ली।

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने बुधवार की देर शाम रानी की सराय थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, महिला/साइबर हेल्प डेस्क रजिस्टर, 107/116 रजिस्टर, गुण्डा रजिस्टर, शस्त्र, भूमि विवाद, हत्या बलवा रोकथाम रजिस्टर, पासपोर्ट रजिस्टर, न्यायालय आर्डर बुक, थाना दिवस व सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर तथा रजिस्टर नम्बर 08 आदि अभिलेखों को चेक किया। साथ ही  थाना परिसर, शौचालय, बंदीगृह व मेस का में साफ सफाई व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट प्रखर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय आदि मौजुद रहें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं