सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दस नवंबर को विश्व लेखा दिवस पर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

नेहरू हाल में हुई लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन की बैठक

आजमगढ़। लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन, उपासा की जिला इकाई द्वारा विश्व लेखा दिवस मनाए जाने को लेकर तैयारी बैठक नेहरू हॉल स्थित कार्यालय में गुरूवार को सम्पन्न हुई। जिसमे 10 नवम्बर-2022 को मनाए जाने वाले विश्व लेखा दिवस के बाबत तैयारियों पर मंत्रणा किया गया। 

 जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि लेखा संवर्ग वित्तीय निष्पादन की महत्वपूर्ण ईकाई है। आगामी विश्व लेखा दिवस के मौके पर नेहरू हाल में लेखाकार-आडिटर वर्ग के सम्मान में एक सम्मान-समारोह का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जिसमे मंडल स्तर के लेखा संवर्ग में काम करते कर्मठ लेखाकार/ऑडिटरों को अतिथिगणों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही लेखा संवर्ग की पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। उक्त पत्रिका में लेखा संवर्ग का संघर्ष व लेखांकन के तकनीकि विषयों का समावेश किया गया है। जिसके बावत पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दे दी गई है। मीडिया प्रभारी देवाशीष श्रीवास्तव ने कहा कि ऑडिटर, लेखाकार व लेखा संवर्ग अपने सूक्ष्म दृष्टि व तत्परता से प्रत्येक विषय की वित्तीय हस्त पुस्तिका के अनुरूप निष्ठापूर्वक लेखांकन का कार्य संपन्न कराते आया हैं। लेखाकार एवं ऑडिटर शासकीय वित्त व्यवस्था को लगातार निखारने का काम करती है, यह प्रक्रिया बेहद जटिल होती है, ऐसे कार्य करने वालों के लिए विश्व स्तर पर एक दिवस निर्धारित किया गया है, जो हमें गौरवांवित करता है। जिला मंत्री अजय राय ने कहा कि आडिट के नाम पर जिस तरह का भय व्याप्त है उस पर अंकुश लगाने के लिए उपासा एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसका लाभ आमजन को मिलेगा।  बैठक में विभिन्न विभागों के जितेन्द्र श्रीवास्तव, लेखाकार, एमपी सिंह, रमेश कुमार, लेखाकार, सूर्यकुमार, रामाश्रय, अमित कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, राजेश कुमार त्रिपाठी, सिनियर ऑडिटर, प्रेमशंकर, रूदल प्रसाद आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं