सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: दादी ने लगाया बहू और पोती पर पौत्र की हत्या का आरोप

ग्रामीणों संग प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

आजमगढ़। दादी ने बहू और पोती पर पौत्र की हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कप्तानगंज थाने के पिपरी बाजार चौक पर पूर्व प्रधान कन्हैया सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। 

 जानकारी के अनुसार बीते दिनों कप्तानगंज थाना के पिपरी गांव निवासी गौरव 17 पुत्र स्व. रमाकांत की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मंगलवार को गौरव की दादी विद्या सिंह गांव के पूर्व प्रधान कन्हैया सिंह और ग्रामीणों के साथ पिपरी बाजार के चौक पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशास दोषियो के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो थाने का घेराव करेंगे। साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से भी इसकी शिकायत करेंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कप्तानगंज थाने की पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। प्रदर्शन में जमुना सिंह, मुन्ना बाबा, गुलाब सिंह, अजीत सिंह, अशोक सिंह, विश्वनाथ सिंह, अमर बहादुर, तेज बहादुर, अरुण सिंह, विशाल सिंह, विकास सिंह, अभिषेक सिंह, संजय सिंह, जनार्दन, रणविजय, आशीष, सुभाष, संतोष, धर्मवीर चौबे आदि मौजूद थे।

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं