सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: नीट परीक्षा सेंटर बनवाने में अनियमितता पर डीआईओएस सख्त

सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर से मांगा स्पष्टीकरण 

आजमगढ़। नेशनल एलीजिबिलिटी इंट्रेस टेस्ट परीक्षा में केंद्र बनाने मिली अनियमितता पर शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। मामले को लेकर डीआईओएस ने सख्त रूख अपनाते हुए सीबीएसई के जिला कोअ‌ार्डिनेटर और सेंट जेवियर्स के प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी
नीट परीक्षा में सेंटर बनवाने को लेकर जिले में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत आईजीआरएस पर की गई। इस शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। आईजीआरएस पर की गई शिकायत में संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर और सेंट जेवियर्स के प्राचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने नीट परीक्षा केंद्र शहर में विद्यालयों को छोड़कर मुख्यालय से दूर के विद्यालयों में बिना अधिकारियों की जानकारी के सेंटर बनाया था। इस मामले की शिकायत के बाद मामले की जांच की जा रही है। वही जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने कहा कि सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर ने बिना किसी अधिकारी को संज्ञान में लिए स्वयं सेंटर बनवा दिया है। यह एक गंभीर मामला है, न तो हमारे ऑफिस और न ही जिले के डीएम ऑफिस को इस मामले की जानकारी दी गई। इस बारे में संबंधित विद्यालय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईओएस का कहना है कि जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीबीएसई के जिला कोअ‌ार्डिनेटर नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सेंटर का निर्धारण सेंटर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी निर्धारित करती है, सेंटर बनाने में मेरा कोई रोल नहीं है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं