सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: तहबरपुर में चोरों ने तीन घरों को खंगाला, लाखों के जेवरात लेकर फरार

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोर तीन घरों से लगभग 12 लाख के जेवरात सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। लेकिन चोर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 

तहबरपुर थाना क्षेत्र के करियाबर गांव निवासी शिवमूरत उपाध्याय पुत्र गंगाराम के घर रविवार की रात धमके चोर घर में घुसकर बक्से आदि तोड़ डाले।इस बात की भनक परिवार वालों को नहीं लग सकी। चोर यहां से लगभग पांच लाख कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हुई। इसी रात चोरों ने पड़ोसी गांव किशुनीपुर में सुधई यादव पुत्र कोलई एवं निन्हकू उपाध्याय पुत्र पुरुषोत्तम के घरों पर धावा बोल दिया। यहां सुधई यादव के घर से लगभग सात लाख कीमत के आभूषण जबकि निन्हकू उपाध्याय के घर से केवल नगदी चोरों के हाथ लगी बताई गई है। सुबह गांव के सिवान में चोरी गए बक्से आदि टूटे हालत में पड़े मिले। घटना की जानकारी पाकर मुकामी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना की छानबीन के लिए जिला मुख्यालय से खोजी कुतिया भी बुलाई गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित परिवारों के मुखियाओं द्वारा तहबरपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं