सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पंडालों के आस-पास गंदगी और नाली जाम की समस्या बताई

 

नगर पंचायत के सफाई नायक ने दिया सफाई कराने का भरोसा

थानाध्यक्ष ने पर्वो को सकुशल संपन्न कराने में मांगा सहयोग

जहानागंज। आगामी पर्वो को देखते हुए शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के सभी पंडाल अध्यक्ष, प्रधान एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रही। बैठक में गड्ढ़ा युक्त सड़कों की मरम्मत सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह ने लोगों से पर्वो को सकुशल संपन्न कराने के लिए सहयोग का आह्वान किया। 

  बैठक में बरहतीर जगदीशपुर की श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज पांडे ने बताया कि श्रीरामलीला स्थान पर खुली नाली बहती है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रात में श्रीरामलीला के दौरान इसमें लोगों के गिरने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान वहां मौजूद नगर पंचायत के सफाई नायक राहुल सिंह ने उसकी सफाई कराने का आश्वासन दिया। कस्बे के अभय जायसवाल ने भी नाली की साफ की समस्या बताएं। तो सीहीं गांव के पूजा पंडाल, बजहा के सोनू राजभर, बड़ौदा बुजुर्ग के पूजा पंडाल वालों ने भी नाली जाम की समस्या से अवगत कराया। पुनरजी गांव के लोगों ने पूजा पंडाल के पास दशहरे के दिन कुछ अराजक तत्व शराब पीकर उपद्रव करने की शिकायत की। थानाध्यक्ष जहानागंज प्रमेंद्र सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि कहीं कोई भी समस्या हो तो पुलिस को बताए। कहा कि थाना क्षेत्र में 40 पंडाल लगेंगे। इस अवसर पर शेरपुरकुटी के महंत रामकृष्ण दास, प्रधान रणधीर सिंह, डा. नसीम, भूपेंद्र मिश्रा, राजेश सिंह, दिलीप मिश्रा, प्रभात सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं