सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: घटिया के राजस्व निरीक्षक घूस लेने के आरोप में निलंबित

आजमगढ़। मेंहनगर तहसील के घटिया गांव के राजस्व निरीक्षक को घूस लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।घटिया गांव निवासी त्रिभुवन चौहान ने डीएम से शिकायत की थी कि उनके गांव के राजस्व निरीक्षक राजदेव राम एसडीएम न्यायालय में योजित तीन पत्रावलियों के एवज में 30 हजार की घूस मांग रहे। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने तहसीलदार सदर न्यायिक से इसकी जांच कराई गई। तहसीलदार सदर न्यायिक द्वारा उपलब्ध कराई जांच आख्या में राजस्व निरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगने के बात की पुष्टि हुई। तब एडीएम प्रशासन द्वारा डीएम को पत्र भेजकर राजस्व निरीक्षक के निलंबन की संस्तुति की गई। जिस पर डीएम विशाल भारद्वाज ने राजस्व निरीक्षक राजदेव राम का निलंबित करते हुए एसडीएम कार्यालय तहसील सदर से संबद्घ करते हुए एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नामित कर जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं