सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव को पुण्यतिथि पर दी


आजमगढ़। सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव की द्वितीय पुण्यतिथि शनिवार को उनके रैदोपुर स्थित आवास में मनी। उपस्थित लोगों ने स्व. दलसिंगार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजसेवी गोविंद दूबे ने कहा कि दलसिंगार यादव जी जो पूर्ण रूप से समाजवादी स्वभाव के थे चाहे वह जिस भी दल की राजनीति किए लेकिन समाज के गरीब व आम आदमी से जुड़े रहे। आज ऐसे महान व्यक्ति व नेता की समाज को जरूरत है। उनकी सादगी व ईमानदारी एवं समाज के प्रति जागरूकता की पहचान उनकी पुण्यतिथि पर दिखाई दे रही है। कहा कि आज दलीय व्यवस्था टूट गई है। वह हर व्यक्ति यहां दिखाई पड़ रहा है जो स्व. दल सिंगार यादव के नीतियों का अनुसरण कर रहा है। स्व. दलसिंगार यादव सादगी के प्रतीक थे, हम लोगों को पिता के रूप में अपना स्नेह देते थे। पूर्व मंत्री स्व. दलसिंगार यादव के संबंध मेरे पिता दुर्गा प्रसाद यादव से थे। वह हमेशा हम लोग से कहते थे कि उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में लोग दलसिंगार यादव को जानते हैं। स्व. दलसिंगार यादव के सुपुत्र दिनेश यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं