सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: फंदे से लटकता मिला बी-फार्मा की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलामी का पूरा मोहल्ले में किराए रहती थी छात्रा

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलामी मोहल्ले में गुरुवार की सुबह छात्रा का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा किराये के मकान में रहकर बी-फार्मा कर रही थी। उसने आत्महत्या क्यों की कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव निवासी मधुबाला निषाद शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलामी का पूरा मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर बी-फार्मा का कोर्स करती थी। मकान में अन्य किराएदारों के अलावा उसी के गांव का चंदन भी रहकर पढ़ाई करता है। बुधवार की रात भोजन के बाद सभी अपने कमरें में सोने चले गए। सुबह जब मधुबाला देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो साथ के लागों ने आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा को उसका शव कमरें में फंदे के सहारे लटक रहा था। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने मकान में रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की। पूछताछ में चंदन ने बताया कि रात में 12 बजे सभी लोग साथ भोजन किए। उसके बाद मधुबाला अपने और मैं अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह नौ बजे तक उसका दरवाजा नहीं खुला, तो हम लोगों ने अनहोनी की आशंका में खिड़की से झांककर देखा तो छत के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे लटकती मिली। उसे बचा लेने की उम्मीद में पुलिस को बिना सूचना दिए आनन-फानन दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां आपातकालीन कक्ष में तैनात डा. एके शाह ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका दो भाइयों में अकेली थी। पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जानकारी होने पर मधुबाला के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा ने किन परिस्थितियों में आत्मघाती कदम उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं