सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दीवानी बार एसोसिएशन सख्त, फर्जी अधिवक्ताओं के खिलाफ चलेगा अभियान



आजमगढ़। बिना पंजीकरण कराये दीवानी कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले फर्जी अधिवक्ताओं के खिलाफ दीवानी बार एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाया है। दीवानी बार एसोसिएशन के मंत्री राजेश कुमार सिंह पराशर ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर के चेतावनी दी है। कहा कि जो भी नए अधिवक्ता इस पेशे में आना चाहते है वे पहले उत्तर प्रदेश बार कौंसिल में अपना पंजीकरण करा के सी ओ पी युक्त परिचय पत्र हासिल करें। उन्होंने बताया कि ऐसा संज्ञान में आया है कि दीवानी न्यायालय परिसर में कुछ लोग कानून की पढ़ाई पढ़ कर बिना उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में पंजीकरण कराए दीवानी कचहरी में काली कोट तथा बैंड लगाकर अपने आप को अधिवक्ता बता कर न्यायालयों में उपस्थित हो रहे हैं और कार्यालयों में फाइलों का मुआयना कर रहे हैं। इस विषय में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी ऐसे फर्जी लोगों पर रोक लगा रखी है। बिना पंजीकरण के काली कोट तथा बैंड बांधे कोई व्यक्ति दीवानी परिसर में दिख गया या किसी के खिलाफ ऐसी शिकायत आई तो संघ ऐसे शख्स के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करेगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं