सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा हरिहरपुर, परिवार को दी सांत्वना

आजमगढ़। हरिहरपुर घराने के उदयीमान होनहार कलाकार तथा संगीत अकादमी से सम्मानित आदर्श मिश्रा की गोली मारकर की गई हत्या पर ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश है। गुरूवार को ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद का एक  प्रतिनिधिमंडल हरिहरपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, समाजसेवी गोविंद दूबे ने परिवार से मुलाकात की और सांत्वना देते हुए आदर्श के निधन पर दुख व्यक्त किया। ब्रजेश नंदन पांडेय ने हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी और परिवार को मुआवजा के साथ सुरक्षा देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ अपराधियों के बढ़ते मनोबल को सख्ती से दबाने की जरूरत है। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखा और आदर्श को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ परिवार को इस दुख को सहन करने की श‌क्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं