सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: एमएलसी डा. धर्मेन्द्र का किया स्वागत

आजमगढ़। गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष व नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य डा. धर्मेन्द्र सिंह का शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व अस्पताल पर विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार आजमगढ़ आगमन पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश के सह संयोजक डा. अशोक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक मनीष सिंह 'गुड्डू', पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा पवनदेव त्रिपाठी, डा. रामजी सिंह, डा. डीके चौबे, डा. बीपी त्रिपाठी, डा. शिवगोविन्द सिंह व आयुर्वेद महाविद्यालय में अध्ययनरत् बीएएमएस पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। इसी क्रम में पूरे जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने एमएलसी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। नेहरू हाल के पास स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, डा. शिवगोविंद सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं