सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: धार्मिक पुस्तक जलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

तनाव को देखते हुए प‌ुलिस बल तैनात, एसपी मौके पर

आजमगढ़। सरायमीर थाना की पुलिस ने सोमवार को एक महिला को दूसरे समुदाय की धार्मिक पुस्तक जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर कस्बे में तनाव को देखते हुए प‌ुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
जानकारी के अनुसार सरायमीर कस्बे में फकीर एक व्यक्ति के घर पहुंचा, झांडफूंक के नाम पर फकीर ने उक्त व्यक्ति की बहन से कहा कि यदि तुम्हें अपना इलाज कराना है तो अपना मंगलसूत्र इस किताब में रख दो और घर के अंदर जाकर पूजा करो। इस व्यक्ति द्वारा यह भी कहा गया कि जब तक नमाज पढ़कर नहीं आता किताब न खोलना। पूजा कर वापस आई महिला ने जब पुस्तक खोला तो पुस्तक से मंगलसूत्र गायब था और फकीर भी वहां नहीं मिला। इससे नाराज होकर महिला ने पुस्तक जलाने का प्रयास किया गया।
लेकिन कुछ लोगों ने रोक लिया। और पुलिस को सूचना दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस मामले में संबंधित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इसके साथ ही फकीर के विरूद्ध भी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं