सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पोखरी के किनारे बेहोशी की हालत में मिली किशोरी

पुलिस ने किशोरी को कराया अस्पताल में भर्ती, रेफर

परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक शुक्रवार की सुबह पोखरे के किनारे बेहोशी की हालत में 16 वर्षीय किशोरी मिली। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने किशोरी को देखा और पुलिस को सूचना  दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपाचार के बाद रेफर कर दिया। परिजनों ने किशोरी के सा‌थ दुष्कर्म की आशंका जताई है। 

  जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में पोखरी के किनारे शुक्रवार को भोर में उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने  बेहोशी की हालत में चद्दर से लिपटा हुए किशोरी को देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और भीड़ जुट गई। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने किशोरी को महिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे कोतवाल प्रभारी यादवेंद्र पांडेय जांच में जुटे हैं। किशोरी को चद्दर में मुंह बांधकर पोखरे के किनारे किसने फेंका और क्यों फेंका इसके सही कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच चल रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं