सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बिजली गिरने से मकान की दीवार फटी, एक गाय व भैंस की मौत


आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के नूरुद्दीनपुर गांव में बुधवार की रात बिजली गिरने से मकान के छत में होल बन गया। मकान की दीवार फट गई और हजारों रुपए के इलेक्ट्रानिक सामान जलकर नष्ट हो गए। नूरुद्दीनपुर गांव निवासी इसहाक के मकान पर बुधवार की रात तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने से मकान की छत में होल बन गया। मकान की दीवार फट गई। घर में लगा इनवर्टर, बल्ब, टीवी सहित हजारों रुपए के विद्युत उपकरण जल गए। बिजली इतनी तेज चमकी की लोग घरों में दुबक गए। संयोग अच्छा था कि किसी भी जन की हानि नहीं हुई। वहीं अहरौला थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में बुधवार की रात डेढ़ बजे के आसपास सुग्रीव गिरी पुत्र कंतू गिरी के दरवाजे पर बंधी भैंस व गाय आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुग्रीव ने ‌बताया कि बिजली इतनी तेज गिरी कि जैसे तेज आवाज से कोई बादल फट रहा हो और चारों ओर तेज प्रकाश  आ गया। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, सभी लोग डर के मारे कांपने लगे। जब थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हुई और बाहर देखा तो गाय और भैंस दोनों की मौत हो गई थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं