सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सपा कार्यकर्ता काला झंडा ले पहुंचा सीएम के सामने

जौनपुर जिले में दौरे पहुंचे सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक

नारेबाजी कर सपा कार्यकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़। जौनपुर जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में शुक्रवार को उस समय भारी भारी चूक हुई जब मेडिकल कॉलेज से निकलते समय सपा का एक कार्यकर्ता काला झंडा लेकर सीधे उनके काफिले में घुस गया। कार्यकर्ता तेज गति से निकल रही सीएम की कार से विल्कुल सामने आ गया। इस दौरान उसने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने सपा कार्यकर्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर के दौरे पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद वे अपने काफिले के साथ वापस लौट रहे थे। अभी वे गेट के बाहर ही पहुंचे थे कि एक सपा कार्यकर्ता तेजी से बाहर की ओर निकला और हाथ में काला झंडा लहराने लगा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाहन के ठीक पास पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाता रहा। मुख्यमंत्री के सामने युवक को काला झंडा लिए देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन फानन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। अधिकारियों के पहुंचने पर युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। युवक ने नीली काली जींस और सफेद शर्ट पहनने के साथ गले में गमछा डाल रखा था। पुलिस युवक की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ करने के बाद विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं