सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

तहसीलदार करेंगे पूरे मामले की जांच 

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के मानपुर पटवध के लेखपाल को रिश्वत लेने के आरोप में उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने निलंबित कर दिया। पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह को सौंपी है।  जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील के मानपुर पटवध गांव में लालता राय, हरीश चंद्र राय, नरेंद्र राय, विनोद राय, अमित राय, पुनीत राय और शिवानंद पांडेय के बीच बंटवारे का मुकदमा 2017 से उपजिलाधिकारी सगड़ी के न्यायालय में चल रहा है। इस मामले में लेखपाल को फाट बनाकर उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट देना था। काश्तकारों का आरोप है कि लेखपाल द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी और बार-बार टालमटोल किया जा रहा था। काश्तकार शिवानंद पांडेय ने बताया कि लेखपाल चंद्रबली चौहान ₹5000 की मांग कर रहे थे। पिछले बुधवार को लेखपाल के आवास पर गया और अपने काम के लिए ₹1000 दिया। रिश्वत लेने के वीडियो के वायरल होने को संज्ञान में लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बुधवार को लेखपाल के खिलाफ निलंबित कर दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं