सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पुरानी पेंशन बहाली की मांग, बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

 

शिक्षकों ने संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

आजमगढ़। पुरानी पेंशन सहित चार सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने सरकार को चेताया कि वे भीख नहीं हक मांग रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।   

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आजमगढ़ से ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए जो लड़ाई शुरू की गई, वह अब देशव्यापी बन चुकी है। हम लोग सरकार से कोई भीख नहीं अपना हक मांग रहे हैं। जिला मंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि अगर यह सरकार को इतनी अच्छी लगती है तो अपने सांसद विधायकों को एनपीएस ही दे दें और हमें पुरानी पेंशन लौटा दे। 

वहीं जहानागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि शिक्षक शांत नहीं बैठेंगे, ‌यदि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो हम सरकार को शिक्षकों की ताकत का एहसास कराएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पठन-पाठन के अलावा अन्य कार्य देकर उन पर बोझ बढ़ा दिया जा रहा। लोकसभा चुनाव से पहले संगठन उत्तर प्रदेश सरकार को भी पुरानी पेंशन बहाली को मजबूर कर देगा। धरने में अनिल सिंह, शिवप्रकाश चौबे, विवेक सिंह, कमलेश पांडेय, विकास सिंह, भूपेंद्र नाथ मिश्र, यशवंत सिंह, अंकित सिंह, विजय सिंह, नीलम सिंह, अशोक सिंह, सागर सरोज सहित हजारों अध्यापक उपस्थित थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं