सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: किसानों में बांटा मिनी किट बीज

बूढ़नपुर। तहसील परिसर में सोमवार को एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा और उपकृषि निदेशक मुकेश कुमार सिंह ने 20 किसानों में मिनी किट बीज का वितरण किया। 
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों को मुफ्त में नहीं का बीज वितरण किया जाए। जिससे किसान लाही की फसल का उत्पाद करके तेल उत्पादन की बढ़ोत्तरी करें। ताकि तेल के संकट से बचा जा सके। जिला कृषि अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि लाही की बुवाई कर के किसान  समय से गेहूं की बुवाई कर सकते हैं, एक साथ दो फसलों का लाभ किसान पा सकते हैं। कृषि प्रभारी कोयलसा संतोष यादव ने बताया कि विकासखंड अहरौला, कोयलसा, अतरौलिया तीनों विकास खंडों के किसानों को तहसील दिवस के अवसर पर लाही का बीज वितरित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद, तहसीलदार अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह, द्वारिका प्रसाद तिवारी, नीरज तिवारी, शब्बीर अहमद, सुग्रीव, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं