सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: देर रात मुठभेड़ में गैंगरेप आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

आजमगढ़। गैंगरेप आरोप और पुलिस में देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस टीम की गोली से घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से बाइक और तमंचा बरामद किया। बता दें कि एक दिन पूर्व दुध लेने घर से निकली किशोरी के साथ दरियापुर बसही बाबा मजार के पास पोखरे के बगल झाड़ी में ले जाकर तीन आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान विकास गिरी पुत्र वीरेंद्र गिरी, नीतेश गौड़ पुत्र दीपचंद्र गौड़, अजय गौड़ पुत्र अजीत गौड़ के रूप में हुई थी। इस मामले में पीड़िता के पिता ने बरदह थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

  पुलिस ने इस मामले में धारा 376 डी, 504, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया था। इस मामले की विवेचना बरदह थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह द्वारा की जा रही थी। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने मामले के खुलासे के निर्देश दिए थे। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में गैंगरेप की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के एसपी अनुराग आर्य ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए थे। इस दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बाइक आती दिखी। पुलिस ने जब बाइक रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने बचाव के लिए पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा कंट्रोल फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ठेकमा भेजा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गैंगरेप के मुख्य आरोपी विकास गिरी पुत्र वीरेन्द्र गिरी के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया कि अपने दो और दोस्तों के साथ मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया था और अपनी सुरक्षा के लिए अवैध तमंचा रखा था और भागने के प्रयास में था। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, बाइक और कारतूस बरामद किया गया है

सर्वाधिक पढ़ीं गईं