सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सरायमोहन गांव जाने वाला मार्ग बदहाल, बारिश के बाद बना नाला

पैदल चलना दुभर, गड्ढ़ों के कारण गिरकर घायल हो रहे लोग
बरदह। शासन सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त बनाने के तमाम कवायद कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत उससे परे है। ठेकमा ब्लाक के सरायमोहन गांव जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उक्त मार्ग पर जगह-जगह गड्ढ़ों का अंबार लगा है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे है। बारिश के बाद गड्ढ़ों में पानी भर जाने से पैदल भी चलना दुश्वार हो गया है। वहीं पटरियों पर झाड़ियां उगी है। लोगों ने कई बार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में गुस्सा है।

 आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग से विद्युत सब स्टेशन होते हुए सरायमोहन गांव तक सड़क गई है। सड़क के बगल में नाली बनी हुई है, जो पूरी तरह से जाम हो गई है। वहीं सड़क की हालत तो बदत्तर है। सड़क में जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढ़ों में पानी भर गया है। जिसके चलते आए दिन लोग इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। लेकिन किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। गांव के अमित, विशाल, राजेंद्र आदि ने बताया कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, बारिश के बाद यहां पानी भरा है। कई साल से सड़क का यही हाल है। जब भी बारिश होती है यहां पानी भर जाता है। नाली तो बनी है, लेकिन सफाई न होने से वह जाम है। इस संबंध में प्रधान से लगाए ब्लाक स्तर के अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि कई गांव के लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। गड्ढ़ों के कारण साइकिल व मोटरसाइकिल सवार आए दिन गिर जाते हैं। गांव के लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो वे ब्लाक पर धरना देंगे। खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि नाली की सफाई के साथ ही अगल-बगल की उगी झाड़ियों की भी सफाई करा दी जाएगी। सड़क के निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं