सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: बिजली चेकिंग के दौरान जम कर हंगामा, एसडीओ का घेराव

आधा दर्जन बकाएदारों की लाइन काटने के बाद बैरंग लौटी टीम
निजामाबाद कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में टीम ने चलाया था अभियान

आजमगढ़। निजामाबाद कस्बा में बिजली चेकिंग को लेकर एसडीओ के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की कार्रवाई किया। आधा दर्जन बकाएदारों की बत्ती गुल कर दिए जाने पर उपभोक्ता भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इसके बाद आक्रोशित लोग उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीओ का घेराव कर विरोध दर्ज कराए।

बकाया बिल व चोरी से बिजली के उपभोग को लेकर बिजली विभाग की टीम बृहस्पतिवार को एसडीओ अमित गोपले के नेतृत्व में टीम ने निजामाबाद कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में चे‌किंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन  लोगों की बत्ती बाईपास कर बिजली जलाने व बकाए के चलते गुल कर दिया। इसके बाद क्या था कुछ संभ्रांत लोगों के नेतृत्व में आम जनता आक्रोशित हो उठी और बिजली विभाग की टीम से कहासुनी करने लगी। लोगों का कहना था कि एसडीओ दर्जन भर से अधिक प्राइवेट लोगों को अपने कार्यालय पर रख कर उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे है और फर्जी रसीद दिया जा रहा है। जिसके चलते उनका बकाया कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं बड़े बकाएदारों से आधा पैसा लेकर पीडी किया जा रहा है। उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए बिजली विभाग की टीम बैरंग वापस लौट गई। इसके बाद कुछ उपभोक्ता उप खंड कार्यालय पर भी पहुंच गए और घेराव कर हंगामा करने लगे। इस बीच किसी ने इसकी सूचना एसडीएम को दे दिया। जिस पर एसडीएम रवि कुमार ने तहसीलदार राजू कुमार को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही एसडीओ से कहा कि लोगों की समस्या सुनकर समाधान कराएं।  एसडीओ निजामाबाद अमित गोपले ने कहा कि  कुछ संभ्रांत लोगों की बत्ती बकाया व बाईपास कर बिजली का उपभोग करने बत्ती काट दी गई थी। इसके बाद इन संभ्रांत लोगों के नेतृत्व में लोग कार्रवाई का विरोध करने लगे। शांति व्यवस्था को देखते हुए टीम वापस लौट आयी। निश्चित तौर पर चेकिंग अभियान जारी रहेगा और जो बकाएदार होंगे और चोरी से बिजली जला रहे होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं