सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: लोकसभा की 80 सीटों सहित निकाय चुनाव में फहराएंगे परचमः भूपेंद्र चौधरी

आजमगढ़। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पीएम मोदी के जन्मदिन पर पहली बार आजमगढ़ पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा व निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान वे रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 14 सीटों पर हार मिली थी लेकिन 2024 में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में सभासद से लेकर चेयरमैन सीट के लिए पार्टी प्रत्याशियों को सिंबल पर लड़ाने की घोषणा की।

 मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास के दम पर बीजेपी आगामी चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी। हम वर्ष 2022 के विधानसा चुनाव में कुछ सीटों पर जरूर हारे थे लेकिन पिछले दिनों हुए लोेकसभा उपचुनाव में हमने आजमगढ़ व रामपुर जैसी सीट जीती थी। हमने पूर्व में मिली हार की समीक्षा की है। कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तय कर हारी हुई सीट जीतने का काम करेंगे। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हम यूपी में 14 लोकसभा सीट हारे थे। उसके लिए योजना तैयार की गई है। संगठन को और मजबूत बनाकर हम 2024 में यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। पिछले निकाय चुनाव में हमने 16 में से 14 नगर निगम सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार निगमों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। 199 नगरपालिका सीटों पर चुनाव होना है। बीजेपी चुनाव में सभासद से लेकर अध्यक्ष पद के लिए पार्टी सिंबल पर प्रत्याशी उतारेगी। बीजेपी विशेष रणनीति के साथ जनता के बीच जाएगी। वहीं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अपने अंतिम दिन गिन रही है।  ऐसे में राजनीतिक में उसकी भूमिका नगण्य हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन को नकारते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन तो सिर्फ एक ही है, वह है देश व प्रदेश की जनता का भाजपा से। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भाजपा का भारी बहुमत से एक बार फिर सत्ता में आना तय है। निकाय चुनाव में इस बार भाजपा हर वार्ड, हर नगर पंचायत, हर नगर पालिका और हर नगर निगम में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पदाधिकारियों को निकाय चुनाव की दृष्टि से परिसीमन कार्य, मतदाता सूची, मतदान केंद्र व बूथ के साथ हर वार्ड के सामाजिक समीकरण को लेकर सजग रहने को सलाह दी। निकाय चुनाव के लिए घर-घर संपर्क पर जोर दिया। भाजपा के संगठनात्मक मजबूती की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तपस्वी कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा के हैं। उन्होंने संगठन को सरकार से बड़ा बताते हुए कहा कि संगठन का एजेंडा ही सरकार पूरा करती है। आजमगढ़ के विकास में पिछड़ने के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। सरकार का एजेंडा तय है। उसी एजेंडे के तहत आजमगढ़ का भी विकास किया जा रहा है। यहां के लोगों ने निरहुआ को सांसद चुना है। उनकी देखरेख में जिले का हर क्षेत्र में विकास किया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं