सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: घोसी सांसद अतुल राय की मुश्किलें बढ़ीं, 60 लाख की संपत्ति कुर्क

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

आजमगढ़। नैनी सेंट्रल जेल में बंद घोसी से बसपा सांसद अतुल राय की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दुष्कर्म पीड़िता और उसके गवाह साथी को आत्महत्या को उकसाने मामले में आरोपी घोसी सांसद अतुल राय के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को अतुल राय के गृह जनपद गाजीपुर के भंवरकोल स्थित वीरपुर में दो करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और गाजीपुर पुलिस, राजस्व टीम की मौजूदगी में छह मौजों में बेशकीमती जमीन को  कुर्क करते हुए नोटिस बोर्ड लगाया गया।  पुलिस ने चेतावनी भी दी कि यदि कोई इस जमीन पर छेड़छाड़ करता है तो उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की भारी फोर्स गांव में मुस्तैद होकर कुर्की की कार्रवाई की। 

प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद घोसी सांसद अतुल राय के खिलाफ बलिया की रहने वाली युवती ने लंका थाने में एक मई 2019 को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।  22 जून 2019 को बसपा सांसद अतुल राय ने वाराणसी कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद 16 अगस्त 2021 को दुष्कर्म पीड़िता और उसके गाजीपुर निवासी गवाह साथी ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह कर लिया था।  इस मामले में अतुल राय के खिलाफ आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने संपत्ति का ब्यौरा जुटाना शुरू किया था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस और गाजीपुर पुलिस, जिला प्रशासन ने अतुल राय के पैत्तृक गांव वीरपुर में अलग-अलग मौजों की दो करोड़ रुपये कीमत जमीन को कुर्क करते हुए नोटिस बोर्ड भी लगाया। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर रहीं। पिछले माह छह अगस्त को विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए सियाराम चौरसिया की कोर्ट ने अतुल राय को दुष्कर्म मामले में बरी किया था। वहीं, तीन दिन पूर्व वाराणसी कोर्ट में पेशी से पहले अतुल राय अचेत हो गया था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट मुकदमे में सांसद अतुल राय की दो करोड़ मूल्य की जमीन को कुर्क किया गया। वाराणसी पुलिस आयुक्त के न्यायालय ने घोसी सांसद अतुल राय के खिलाफ भेलूपुर थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मामले में धारा 14 (1) के तहत आठ सितंबर को कार्रवाई का निर्देश दिया था। भेलूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रमाकांत दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को भांवरकोल थाने पहुंची। इधर, नगर के सीओ सिटी गौरव और मुहम्मदाबाद तहसीलदार विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बरेसर, मुहम्मदाबाद, करीमुद्दीनपुर एवं भांवरकोल पुलिस और राजस्व टीम पहुंची। दोपहर एक बजे से कार्रवाई शुरू हुई और सांसद अतुल राय की वीरपुर गांव के बहोरा, आमी, चकभागो, वाजिदपुर, सिमरिया और पलिया मौजे में 1.48 हेक्टेयर जमीन कुर्क कर ली गई। जमीन पर नोटिस बोर्ड लगाया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि कोई इस जमीन पर छेड़छाड़ करता है तो उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएग


सर्वाधिक पढ़ीं गईं