सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पांडेपुर जोकहरा में लगे मेगा चिकित्सा कैंप में 500 लोगों का हुआ उपचार

आयोजक मनीष कुमार मिश्र बोले शिविर का उद्देश्य गरीबों की सेवा

लाटघाट। क्षेत्र के पांडेपुर जोकहरा स्थित पंडित नगीना हॉस्पिटल में बुधवार को निःशुल्क मेगा चिकित्सा कैंप लगाया गया। शिविर में फिजिशियन डा. सतीश यादव, डॉ रजनी त्रिपाठी, डा. आरके सिंह, डा. अभिषेक कुमार कैंप में 500 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर दवा वितरित किया। इस दौरान कोरोना का टीका भी लोगों को लगाया गया। साथ ही निःशुल्क खून, पेशाब की जांच के साथ अल्ट्रासाउंड भी किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक व आयोजक मनीष कुमार मिश्रा पिंटू ने बताया कि इस देवारांचल क्षेत्र घाघरा नदी के किनारे जहां लोग अच्छी चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही थी, उसके लिए चिकित्सकीय सुविधा के लिए हमने पंडित नगीना हॉस्पिटल में मेगा कैंप लगवाया है। जिसमें निःशुल्क परामर्श के साथ जांच और दवा भी दिया जाएगा। इस देवारा क्षेत्र में करीब ऐसे कई दर्जन गांव हैं, जहां के लोग मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे लोग असमय ही काल के गाल में चले जाते हैं। यह कैंप हर महीने लगाया जाएगा। कैंप में पांडेपुर, मिश्रपुर ,जोकहरा, बनकटिया, सोहराभार, कांखभार, महुला, सुरैना, सहनूपुर, सहबदिया, हाजीपुर, मोहम्मदपुर, लाटघाट, मोचीपुर, मझौवा, जमसर, कोड़रा, सतना आदि गांव के लोग मौजूद रहे। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं