सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बिलरियागंज के बाद अब महाराजगंज में अनाज की चोरी, 50 बोरी गेहूं ले गए चोर

चार दिन पूर्व बिलरियागंज में किराना की दुकान से सौ बोरी दाल चुरा ले गए थे चोर

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस केे दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। जिले के दो थाना क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों में चोर दो किराना स्टोर से अनाज पिकअप पर लादकर फरार हो गए। पहली घटना बीते 23 सितंबर को बिलरियागंज के शिवनगर मुहल्ले में घटी थी। जहां चोर किराना की दुकान का ताला तोड़कर सौ बोरी अरहर की दाल उठा ले गए थे। अभी तक इस मामले में पुलिस किसी का सुराग नहीं लगा पाई थी कि सोमवार की सुबह महराजगंज थाना क्षेत्र के नए चौक पर गल्ले का व्यापार करने वाले दुकानदार की दुकान के बरामदे रखे 50 बोरी गेहूं पिकअप वाहन पर लादकर उठा ले गए। पुलिस सीसी टीवी कैमरे को खंगाल रही है।

  जानकारी के अनुसार महाराजगंज कस्बा निवासी निवासी धूपचंद गुप्ता अपने घर में ही गल्ले का कारोबार करते हैं। रविवार को किसानों से क्रय किया गया 50 बोरी गेहूं दुकान के सामने बरामदे में रखा हुआ था। सोमवार की अलसुबह अज्ञात चोर गेहूं चुराने के लिए सबसे पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के केबल को काट दिए। सुबह करीब छह बजे दुकान मालिक जब उठा तो बरामदे में रखा गेहूं गायब देखकर अवाक रह गया। सीसीटीवी कैमरे से छानबीन करना शुरू किया तो चोरी के घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि कैमरे का केबल कटने से पूर्व कैमरे की रिकॉर्डिंग में दुकान के सामने पिकअप वाहन तथा कुछ लोग मुंह बांधे दिखाई दे रहे हैं। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। चोरी की इस घटना से कस्बे के व्यापारियों में भय व्याप्त है।  लोगों में चर्चा है कि घटनास्थल से चंद कदम दूर चौक पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती होने के बावजूद भी चोरों के हौसले जब इतने बुलंद हैं तो अगल-बगल के लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं