सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: दुकान से 32 हजार नगदी, 35 हजार की साड़ी सहित बाइक आदि ले गए चोर



आजमगढ़। सठियांव पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक साड़ी घर का ताला तोड़कर चोर अंदर रखे 32 हजार नगदी सहित 35 हजार की साड़ी सहित अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी दूसरे दिन शनिवार को हुई। ‌पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पंकज यादव पुत्र रामप्यारे यादव की स‌ठियांव पुलिस चौकी से दो सौ मीटर दूरी पर जहानागंज जाने वाले  रोड पर मकान है। उसी में उन्होंने पंकज साड़ी घर के नाम से अपनी दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की रात को वह दुकान बंद करने के बाद पीछे अपने मकान में खाना खाकर सो गए।देर रात चोर दुकान का ताला काटकर अंदर घुस गए। इस दौरान चोर दुकान में रखे 32 हजार रुपये कैश और 35 हजार की स‌ाड़ियों के अलावा एक मोटरसाइकिल, एक गैस सिलेंडर, मोबाइल, मंगल सूत्र, पायल और बिछिया आदि उठा ले गए।  पंकज ने बताया कि सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद तहरीर लेकर लौट गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं