सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh: चैन स्नैचिंग गिरोह का एक और सदस्य 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

आजमगढ़। पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने शातिर चैन लुटेरे सुमित उपाध्याय के साथ मोती जायसवाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। शातिर लुटेरे पर 25 हजार का इनाम भी रखा था। आरोपी के कब्जे से सोने की दो लूटी चैन भी पुलिस ने बरामद की थी। मामले के आरोपी सुमित उपाध्याय को जिले की पुलिस 29 अगस्त को ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। यह आरोपी मार्निंग वॉक पर निकली महिलाओं के चैन की छिनैती करते थे। पुलिस की जांच में यह आरोपी सीसीटीवी में घटना को अंजाम देते भी पाए गए। ऐसे में लगातार मोती जायसवाल फरार चल रहा था और जिले की पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी मोती जायसवाल ने बताया कि आरोपी सुमित उपाध्याय सोने की चैन महिलाओं से छीनता था और जो भी लूट और छिनैती की चैन लाता था वह लाकर मुझे बेच देता था। इससे हमें भी कम कीमत पर चैन मिल जाती थी, जिससे मुझे भी फायदा मिलता था।  जिले के एसपी अनुराग आर्य ने मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस सेल, SOG और कोतवाली को निर्देश दिया कि मामले का जल्द खुलासा किया गया। एसपी अनुराग आर्य ने यह भी निर्देश दिया था कि इन आरोपियों के शरणदाताओं पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाली के इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव को लाइन हाजिर किया जा चुका है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं