सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: छेड़खानी करने वाले युवक को युवती ने 25 सेकेंड में मारीं 50 चप्पलें

आजमगढ़। एक युवक को युवती से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। जहां युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शराब के नशे में धुत छेड़खानी करने वाले युवक को पकड़ लिया और उस पर चपल्लों की बारिश कर दी। युवती द्वारा चप्पलों से की जा रही पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मामला यूपी के उरई जिले के कोंच कस्बे का है। बताया जा रहा है  कि 2 दिन पहले एक युवती बाजार जा रही थी। तभी शराब के नशे में धुत कोंच नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने युवती से अभद्रता कर दी, जिसके बाद युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुला लिया और युवक को पकड़ लिया। साथ ही युवती से नशे में धुत युवक की चप्पलों से पिटाई करा दी जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 25 सेकंड का है मगर 25 सेकंड में युवती ने दोनों हाथों से 50 बार चप्पल से उस युवक की पिटाई की। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं