सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: 24 सितंबर से शुरू होगी पुरानी कोतवाली की श्रीरामलीला

बैठक कर तैयारियों की बनाई रुपरेखा
पूर्व सभासद के निधन पर जताया दुख

आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली में रविवार को श्रीरामलीला समिति की बैठक स्वतंत्र कुमार गुप्त की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान आगामी 24 सितंबर से शुरू होने वाली श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों की रुपरेखा बनाई गई।
  समिति के महामंत्री डा. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी समिति ने श्रीरामलीला का मंचन सफलता पूर्वक संपन्न कराया। आगे भी हम सभी मिलकर श्रीरामलीला मंचन का सफलतापूर्वक और परंपरागत रूप से मंचन कराते रहेंगे। समिति के संयोजक विभाष सिन्हा ने  कहा कि इस वर्ष सीतामढ़ी बिहार के कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर और आदर्श तरीके से श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा। तमाम आधुनिकता के बावजूद आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह और उमंग के साथ भगवान श्री राम की लीलाओं को देखने आते हैं, आज अनेक बाधाओं के बावजूद समिति कई दशकों से भगवान श्रीराम लीला का मंचन कराती चली जा रही है। उन्होंने समिति के लोगों से श्रीरामलीला मंचन को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग का आह्वान किया समिति के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्त ने बैठक में आज सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सभासद राजेंद्र प्रसाद वर्मा के असमय निधन पर समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। बैठक में कमल गुप्ता, श्रीचंद्र मोदनवाल, जयप्रकाश, रामप्रसाद, सुरेश केसरी, संतोष, विनय गुप्ता, श्रवण कुमार, अजय, सुरेश जयसवाल, पवन गुप्ता, राजीव चौरसिया, विनायक सिंह, आकाश गुप्ता आदि मौजूद।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं